अंबिकापुरछत्तीसगढ़

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, सोनोग्राफी नहीं होने पर मरीजों का फूटा गुस्सा

अंबिकापुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर मेडकिल कॉलेज अस्पताल में हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है. अस्पताल में पिछले कई दिनों से सोनोग्राफी नहीं होने के कारण परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस बीच अस्पताल प्रबंधन के रवैए की भी चर्चा है।
जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन और रेडियोलॉजिस्ट होने के बावजूद मरीजों को सोनोग्राफी नहीं होने से परेशान हैं. हर दिन सोनोग्राफी के लिए यहां पहुंचने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. इसी कारण आज लोगों को प्रबंधन पर गुस्सा फूट पड़ा।
वायरल हो रहा वीडियो
अस्पताल परिसर के भीतर का वीडियो सामने आया है. इसमें सोनोग्राफी सुविधा नहीं मिलने से परेशान मरीज अपनी समस्या बता रहे हैं. कोई लगातार 3 दिन तो कोई एक हफ्ते से अस्पताल के चक्कर काट रहा है. इस बीच महिला डॉक्टर मोबाइल को हाथ से मारने की कोशिश करते नजर आती है।
मामले की जांच शुरू
इस घटना के बाद अस्पताल अधीक्षक रमेश आर्य ने विभागाध्यक्ष को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है. वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात भी कही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts