रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा पश्चिम बंगाल विधान सभा एवं असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर विजय उत्सव मनाया जाएगा — प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरणदेव जी के मुख्य आतिथ्य में आज दिनांक 4 मई को शाम 5 बजे जयस्तंभ चौक में भाजपा को मिली विजय श्री को भारी उत्साह एवं उमंग के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जाएगा उपरोक्त जानकारी प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी संतोष बैद जी ने देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रदेश के अनेक नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपना सक्रिय योगदान दिया है सभी कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में उपरोक्त विजय उत्सव में उपस्थित होकर उसे सफल एवं यादगार बनाना है।







