छत्तीसगढ़धमतरी

स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली विभाग का घेराव

धमतरी (विश्व परिवार)। प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. धमतरी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरी. लालटेन के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग का घेराव किया।
भाजपा ने जनता के साथ किया धोखा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देते हुए 400 यूनिट तक बिजली माफ की थी. लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने उसे घटाकर आधी यानी सिर्फ 200 यूनिट कर दिया है. यह जनता के साथ धोखा है. इसी के विरोध में आज बिजली विभाग का घेराव किया गया है।
दरें और यूनिट माफी का फैसला शासन
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी. इधर बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले को शासन स्तर का बताते हुए पल्ला झाड़ लिया. अधिकारियों का कहना है कि दरें और यूनिट माफी का फैसला शासन स्तर से होता है. फिलहाल यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिलों पर फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts