छत्तीसगढ़रायपुर

गोगांव-अशोक नगर में जलसंकट दूर करने की कवायद तेज, विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर रेलवे क्रॉसिंग पाइपलाइन का तकनीकी सर्वे जारी

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 अंतर्गत अशोक नगर गोगांव क्षेत्र में जल समस्या को शीघ्र दूर करने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार गोगांव रेल्वे क्रासिंग पुशअप पाईप लाईन का तकनीकी सर्वे एवं परीक्षण का कार्य प्रगति पर है।
रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के निर्देश पर अशोक नगर गोगांव में जलसंकट शीघ्र दूर करने नगर निगम रायपुर के मुख्य अभियंता संजय बागड़े ने अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर की उपस्थिति में गोगांव रेल्वे क्रासिंग पुशअप पाईप लाईन का सर्वे एवं स्थल पर पहुंचकर तकनीकी परीक्षण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts