रायपुर

नमोकार खंडेलवाल महिला मंडल का भव्य गरबा उत्सव संपन्न

  • 70 महिलाओं ने लिया भाग, गरबा, कैटवॉक और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां

रायपुर (विश्व परिवार)। नमोकार खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित भव्य गरबा उत्सव हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, गरबा की थाप, मनमोहक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा जैन गादिया , रचना अजमेरा, मधु काला, निशा गोधा एवं मोना विनायका द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रचना अजमेरा ने किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली एवं मनोरंजक शैली से पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग बनाए रखी।

उत्सव के दौरान बेस्ट ड्रेस्ड, बेस्ट परफॉर्मेंस, ग्रुप गेम, कैटवॉक एवं गरबा समूह नृत्य जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे
– ग्रुप गेम प्रथम स्थान कविता पाटनी, द्वितीय स्थान आशा छाबड़ा एवं तृतीय स्थान संगीता बाकलीवाल
– कैटवॉक: प्रथम स्थान — ललिता पटौदी और अंजू बढ़जात्य द्वितीय स्थान — रंजू काला एवं शैफाली।
– बेस्ट ग्रुप डांस: प्रथम स्थान — संगीता बड़जात्या ग्रुप द्वितीय स्थान — अंजू, रंजू, मोना एवं सुरभि की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आपसी सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक आयोजन का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा जैन गदिया, रचना अजमेरा, मधु काला, निशा गोधा एवं मोना विनायका का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts