रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। जिस उम्र में बच्चों को स्कूल जाना चाहिए, दोस्तों के साथ खेलना चाहिए और अपने भविष्य के सपने बुनने चाहिए, उस उम्र में रिमोन को बेहतर इलाज की जरूरत है।
रिमोन Isolated Growth Hormone Deficiency 1A नामक बीमारी से पीड़ित है। उसके पिता अजय कुमार टंडन अपने बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए हुए हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मदद के लिए आवेदन किया गया है।
वहीं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रकरण को जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। परिवार को अब भी आर्थिक सहायता मिलने का इंतजार है।
अजय कुमार टंडन अपने बेटे रिमोन के इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया गया है। बेटे के इलाज की उम्मीद में पिता सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, ताकि उनके बच्चे को बेहतर उपचार मिल सके।
अजय कुमार टंडन बताते हैं कि एक पिता के लिए अपने बच्चे को बीमारी से जूझते देखना कितना मुश्किल होता है, यह वही समझ सकता है, जो इस दर्द से गुजर रहा हो। अजय बताते हैं कि बच्चे को दिल्ली एम्स लेकर गए थे। बच्चे को एक इंजेक्शन लगनी है, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये हैं। ये इंजेक्शन मलेशिया या जापान में ही मिल सकता हैं। बच्चे के इंजेक्शन का खर्चा लगभग 13 लाख रुपए हैं, जिसके के इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं। 6 माह से भी अधिक समय हो गया हैं मदद नहीं मिल रही है।







