छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारी-जवानों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्पेशल ऑपरेशन और जांच में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ समेत तमाम प्रदेशों की पुलिस, सीबीआई, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, एनआईए, एनसीबी, सीबीआईसी में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया है. स्पेशल ऑपरेशन, इंवेस्टिगेशन और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अधिकारियों-जवानों का पदक से सम्मानित किया गया है।
‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी और जवानों में पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त एसपी अक्षय प्रमोद साबड़िया, अतिरिक्त एसपी अजय कुमार, अतिरिक्त एसपी सुशील कुमार नायक, डीएसपी आशीष कुमार नेताम, एसआई महेंद्र पोटई, हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल, हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो, कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम, कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा, बीएफ सीटी राजेश सलाम, बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, सीटी लक्ष्मण राम कोर्रम, सीटी सोमारू राम वड्डे शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts