रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे का दूसरा दिन है. मंगलवार को गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में मध्यक्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक होने वाली है, जिसमें 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. बैठक के बाद शाह दोपहर तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसमें बस्तर के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की उम्मीद है. वहीं दोपहर 3:45 बजे वह अमित शाह जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।







