छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के 69 विस्थापित दुकानदारों ने महापौर से लगाई गुहार, यू या जे आकार में दुकानें बनाने की मांग

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल महापौर कार्यालयीन कक्ष में पहुंचकर महापौर मीनल चौबे से 26 दिसम्बर 2017 को खालसा स्कूल के सामने से पडरी मार्ग में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत बनी 69 दुकानों को आक्सीजोन क्षेत्र से हटाने के बाद हाल में विगम 11 अगस्त को महापौर के निर्देश पर विशेष उपस्थिति में नगर निगम में बाजार एवं राजस्व विभाग द्वारा लॉटरी पद्धति से प्रभावित 69 दुकानदारो को व्यवस्थापन के तहत शंकर नगर के पास किस्टल आर्केड के सामने व्यवस्थापन दिये जाने के बाद खालसा स्कूल निगम काम्पलेक्स व्यापारी समिति के दुकानदारों ने अनिरूद्ध दुबे, भारती सोनवानी, उमेश नामदेव, परेश चौहान, जितेन्द्र मंडल आदि व्यवसायियों ने महापौर से मिलकर उन्हें ज्ञापन देकर उनसे व्यवस्थापन में दी जाने वाली 69 दुकानो का आकार यू एल या जे संरचना में करवाने का विनम्र अनुरोध किया है, ताकि सभी व्यवस्थापित दुकानदारो को वहां अपने वाहन खडे की सुविधा भी प्राप्त हो सके एवं सभी दुकानों को फट मिल सके।
महापौर मीनल चौबे ने खालसा स्कूल निगम काम्पलेक्स व्यापारी समिति रायपुर के व्यवसायियो की समस्या को ध्यान पूर्वक सुना एवं उन्हें इसमें आवश्यक नियमानुकुल कार्यवाही नगर निगम प्रशासन के माध्यम से करवाने शीघ्र उचित पहल करने के प्रति आश्वस्त किया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts