Home मध्य प्रदेश मेजर अनिरुद्ध जैन ने देश एवं जैन समाज का गौरव बढ़ाया।

मेजर अनिरुद्ध जैन ने देश एवं जैन समाज का गौरव बढ़ाया।

118
0

राघौगढ़(विश्व परिवार) | देश की रक्षा का दायित्व जिनके मजबूत कंधों पर है उनकी निरंतर सजगता से हमारा प्यारा देश आज सुरक्षित है। देश की रक्षा के साथ पीड़ित मानवता की सेवा एवं आपदा पूर्व प्रबंधन में जो सच्ची सेवा करे वह ही सच्चा देश भक्त कहलाता है। ऐसे ही एक है भारतीय सैना के मेजर अनिरुद्ध जैन। इन्हौंने नार्थ सिक्किम में छुंगथांग नामक स्थान में साउथ लोहनक झील के समीप चौकस 2023 अभियान के नायक मेजर अनिरुद्ध जैन अपने कर्तव्य पथ पर सेवायें दे रहे थे। विलम्ब से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 व 4 अक्टूबर 23 को रात्री में सचेतक सूचना मिली कि ग्लेशियर से बनी लोहनक झील फूटने बाली है, और भीषण बाढ़ आने बाली है। इस सूचना के मिलते ही मेजर अनिरुद्ध बिना समय गबाये सक्रिय हुए और निचली वस्ती में रह रहे लगभग 99 लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके मात्र 20 मिनट बाद ही उक्त झील फूटने से हाहाकार मच गया। मकान, दुकान, बाजार,स्टोर आदि सब वह गये। वहां का वर्कशाप 100 फीट पानी में डूबे गया। इस वीरता पूर्ण कार्य के लिये मेजर अनिरुद्ध जैन को सम्मानित किया गया।
वहां स्थित बेचलर्स ब्लाक का नामकरण जैन ब्लाक किया गया। मेजर अनिरुद्ध जैन की पारिवारिक पृष्ठभूमि संस्कारों से परिपूर्ण है। आप जैन जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान स्व पंडित लालचंद राकेश के पौत्र है। दानिश कुंज भोपाल निवासी जल संसाधन विभाग से कार्य पालन मंत्री पद से सेवानिवृत्त, वर्तमान में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 12 के क्षेत्रीय मंत्री सुप्रसिद्ध समाज सेवी इंजीनियर अनिल कुमार जैन एवं महिला जागृति अभियान की सक्रिय कार्यकर्ता भारतीय जैन मिलन की महिला इकाई की राष्ट्रीय सहसंयोजिका श्री मती रेखा जैन के कनिष्ठ सुपुत्र हैं हम मेजर अनिरुद्ध जैन के सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। आपसे अपेक्षा है आप भारतीय सैना में रहकर अपने कर्तव्य एवं कार्य व्यवहार से ऊंचाइयां प्राप्त करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here