Home छत्तीसगढ़ सुकमा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा...

सुकमा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

167
0

रायपुर (विश्व परिवार)। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सुकमा में आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी ने इस देश के लिए क्‍या किया। कांग्रेस के लोगों ने देश के लिए अपनी जान दी है। कोई भाजपा वालों ने देश के लिए अपनी जान दी है। खरगे ने कहा, भाजपा के शासन काल में अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। लेकिन कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ में जो वादे किए थे, चाहे वो एमएसपी बढ़ाने का हो या राजीव गांधी न्‍याय योजना के तहत किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का हो, उसे पूरा किया है।

उन्‍होंने कहा, भाजपा के लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया। लेकिन कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया है, इसलिए हम लोग वोट मांग रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बच्‍चों के लिए केजी से पीजी तक नि:शुल्‍क शिक्षा देने की घोषणा की है, जो बहुत बड़ा कदम है । रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह पर तीखे प्रहार किए। सीएम बघेल ने कहा, कहा, बस्तर के आदिवासियों को रमन सिंह दुश्मन मानते थे, फर्जी मुठभेड़ करते थे। मुर्गा लड़ाई बंद करा दी गई। बच्‍चों की पढ़ाई बंद कर दी गई थी । राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुधवार को नई दिल्ली से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलाज ने जोरदार स्‍वागत किया।इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे हेलीकाप्टर से जगदलपुर से सुकमा पहुंचे। खरगे सुकमा में आमसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकाप्टर द्व‍ारा महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे महासमुंद मे आमसभा को संबोधित करेंंगे। दोपहर 3.50 बजे महासमुंद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here