Blog

मिडास व्यापारी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, महेश बृजवानी अध्यक्ष और संदीप खंडेलवाल उपाध्यक्ष बने

रायपुर (विश्व परिवार)। मिडास व्यापारी कल्याण समिति के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2026–2029) में एकता और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। समस्त व्यापारी बंधुओं की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। चुनाव में सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया।

निर्वाचन में  महेश बृजवानी अध्यक्ष,  संदीप खंडेलवाल उपाध्यक्ष,  ललित जैन सचिव तथा भावेश व्यास कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नई कार्यकारिणी के गठन को समिति के सदस्यों के बीच आपसी विश्वास, एकजुटता और सहयोग की भावना का प्रतीक माना जा रहा है। सर्वसम्मति से हुए इस निर्वाचन से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि नई कार्यकारिणी व्यापारी हितों को प्राथमिकता देते हुए समिति के विकास और व्यापारिक समुदाय के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts