Home छत्तीसगढ़ 5 रुपये में भरपेट खाना, फिर शुरू होंगे दाल भात केंद्र सीएम...

5 रुपये में भरपेट खाना, फिर शुरू होंगे दाल भात केंद्र सीएम साय ने किया ऐलान

40
0

रायपुर { विश्व परिवार }। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लॉंच किया। इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ ही डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी। वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा। ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तक चला जाएगा। सम्मेलन में 0771 3505050  हेल्पलाइन नंबर भी वहां मौजूद श्रमिकों के साथ साझा किया गया। राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन सीएम  साय ने बड़ी घोषणा की। सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र शुरू किया जाएगा। पांच रूपए में श्रमवीरों को उत्तम, भरपेट भोजन मिलेगा। मजदूरों के बच्चों के शिक्षा के लिए अटल उत्कृष्ट योजना के माध्यम से निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here