छत्तीसगढ़रायपुर

जलभराव रोकने निगम की कार्रवाई, मोवा ओवरब्रिज के नीचे तोड़े गए अवैध पाट

रायपुर (विश्व परिवार)।  रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे एवं आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने विगत दिनों जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत लोधीपारा चौक के पास मोवा ओवरब्रिज के नीचे होंडा शो रूम के सम्बंधित संचालक सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों के संचालकों को बारिश में नाले पर उनके बनाये गए अवैध पाटों के कारण सफाई नहीं होने एवं जलभराव की समस्या आने को लेकर नोटिस जारी किया कि वे स्वतः अपने व्यय से अवैध पाटों को तुड़वाकर वहाँ सफाई करने हेतु चेम्बर बनवाएं, ताकि सफाई हो सके एवं जल के भराव की समस्या ना आये. किन्तु नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जारी नोटिस के बाद भी होंडा शोरूम एवं अन्य सम्बंधित संस्थानों ने नाले पर निर्मित अवैध पाटों को स्वतः नहीं हटाया, इसे गंभीरता से लेते हुए जलभराव की समस्या दूर करने आज नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा स्थल पर जेसीबी मशीन की सहायता से जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश कुमार साहू, उप अभियंता पूनम साहू की उपस्थिति में मोवा ओवरब्रिज के नीचे लोधीपारा चौक के समीप होंडा शोरूम सहित अन्य सम्बंधित संस्थानों द्वारा अपने व्यवसायिक संस्थान के सामने नाले पर कब्जा जमाकर बनाये गए छह बड़े आकार के अवैध पाटों को तोड़ने की कड़ी कार्रवाई की एवं बारिश में जलभराव की समस्या दूर करने सफाई की बाधा हटाकर सफाई करवाकर गन्दे पानी की निकासी को सुगम बनाने जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कार्य करवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts