छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 अभियंताओं की नई पदस्थापना

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 15 सिविल एवं विद्युत अभियंताओं के स्थानांतरण और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जल संसाधन संभागों और उपसंभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत अभियंताओं की नई पदस्थापना की गई है। इनमें बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर, जशपुर, रायपुर, धमतरी, कवर्धा, दुर्ग, जगदलपुर, गरियाबंद, बालोद, बिलासपुर और अन्य क्षेत्रों में पदस्थापना शामिल है।

आदेश के तहत आर.के. बंजारे को बिलासपुर में अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है। टी.आर. श्रीवास्तव को मनेंद्रगढ़-भरतपुर में कार्यपालन अभियंता, एन.सी. सिंह को बिलासपुर में कार्यपालन अभियंता और एल.डी. रेकवार को जशपुर में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह, शिखर कुमार निलौठे को सुकमा, बी.एल. खण्डेल को धमतरी, राजेंद्र कुमार सोनी को कवर्धा, गोपी कृष्ण शर्मा को दुर्ग और राकेश शर्मा को नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य अधिकारियों को भी विभाग के विभिन्न संभागों में पदस्थ किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन स्थानांतरणों के संबंध में विभागीय स्थानांतरण समिति से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts