छत्तीसगढ़रायपुर

बालको मेडिकल सेंटर में ‘समर्थ’ कैंसर सर्वाइवर मीट का आयोजन, 100 से अधिक कैंसर सर्वाइवर्स ने लिया हिस्सा

रायपुर (विश्व परिवार)। ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के अवसर पर बालको मेडिकल सेंटर द्वारा शनिवार को ‘समर्थ’ कैंसर सर्वाइवर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक कैंसर सर्वाइवर्स ने हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अदिति चौधरी उपस्थित रहीं और सर्वाइवर्स के जज़्बे और उनके संघर्ष से मिली प्रेरणा की सराहना करते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर एक प्रेरणादायक पुस्तक “ दर्द की दहलीज़ उम्मीदों का आँगन “ का विमोचन भी किया गया, जो एक कैंसर सर्वाइवर की यात्रा की कहानी है । इस कार्यक्रम में बिलासपुर के स्पंदन ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। व सर्वाइवर्स ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियाँ दी ।
डॉ. भावना सिरोही, मेडिकल डायरेक्टर, बालको मेडिकल सेंटर ने कहा, “कैंसर के उपचार में चिकित्सा के साथ-साथ मरीजों का मानसिक और भावनात्मक संबल भी बेहद महत्वपूर्ण है। समर्थ जैसे कार्यक्रम कैंसर सर्वाइवर्स को अनुभव साझा करने, एक-दूसरे से प्रेरणा लेने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का अवसर प्रदान करते हैं। बालको मेडिकल सेंटर ऐसी गतिविधियों के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मरीजों का मनोबल ऊँचा रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts