रायपुर (विश्व परिवार)। कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा, प्रदेश महामंत्री अमरीक सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा जी को आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने न्यूज18 की पूरी टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
नवीन शर्मा ने कहा कि ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व एवं सम्मान का विषय है। उन्होंने न्यूज18 का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिवहन क्षेत्र से जुड़े सारथियों के योगदान, समर्पण और मेहनत को पहचान दिलाने का सराहनीय प्रयास हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि परिवहन क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण आधार है। देशभर में माल परिवहन एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में इस क्षेत्र के सारथियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके कार्यों को समाज के सामने लाना निश्चित रूप से प्रेरणादायक पहल है।
श्री शर्मा ने कहा कि न्यूज18 द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम परिवहन जगत से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ उनके योगदान को व्यापक पहचान प्रदान करते हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए न्यूज18 की पूरी टीम का पुनः आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को इसी प्रकार सम्मान और पहचान प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की।







