भारत ने दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया. भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. उसे जीत के लिए केवल 58 रन की जरूरत थी. भारत ने आखिर में तीन विकेट पर 124 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 58 रन बनाकर नाबाद रहे.
अगली टेस्ट सीरीज कब है?
एक-दो दिन के भीतर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी. 19 अक्टूबर से वहां वनडे सीरीज और फिर पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इसके ठीक बाद भारत टेस्ट मैच खेलता नजर आएगा. 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका की मेजबानी करनी है. प्रोटियाज टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में तो दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा.





