छत्तीसगढ़रायपुर

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने पर शासन कर रही विचार : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

  • धान खरीदी की 31 जनवरी अंतिम तिथि, 15 फरवरी तक बढ़ाने पर हो रही विचार
  • कृषि मंत्री मुख्यमंत्री से चर्चा कर रहे हैं

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने संकेत दिया है कि प्रदेश में धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से भी चर्चा की है। ज्ञात रहे धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में धान खरीदी के लिए मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। खाद्य विभाग द्वारा इसके लिए राशि दी जाती है तथा सहकारी समिति द्वारा इसकी खरीदी की जाती है। इसके पहले कृषि विभाग द्वारा एग्रेटेक पोर्टल बनाया जाता है, जिसमें राजस्व विभाग के अंतर्गत भूमि का पंजीयन किया जाता है। राज्य में अभी तक एक लाख 10 हजार से अधिक मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। 22 लाख से अधिक किसानों का धान खरीदा जा चुका है। अभी किसानों को करोड़ों रूपए का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी पर 50 हजार करोड़ रूपए का खर्च आता है, वहीं 10 करोड़ रूपए बोनस के नाम पर दिया जाता है।
राज्य में धान खरीदी की तिथि राज्य शासन द्वारा बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए मुख्यमंत्री अधिकृत घोषणा की जा सकती है। राज्य में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने के विभिन्न कृषक संगठन एवं अन्य राजनीतिक दल मांग कर रहे हैं। इसको लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts