छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में कार चालक की लापरवाही! रिवर्स लेते समय छात्रा को मारी टक्कर

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित कार ने रिवर्स करते समय छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित सफायर ग्रीन में हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार चालक वाहन को रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और समाया जिंदल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में समाया के कंधे, पसली, कोहनी, घुटने सहित हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में हादसे की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts