छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर मंदिरहसौद स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, यांत्रिक, सिगनल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ मंदिरहसौद स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-
स्पैड से बचाव एवं चेंज करने की कार्यप्रणाली, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं नान इंटरलॉक समपार फाटक का कार्य, गाड़ीयों का सेक्योरिंग , प्वाइंटस एवं सिग्नल कि विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारी का कर्तव्य, ट्रैक फिटिंग का रखरखाव एवं चाबीदार का डयूटी एवं आग से बचाव तथा अग्निशामक यंत्र का उपयोग का प्रदर्शन ।
इस संरक्षा सेमिनार में श्री सुरेश चन्द्र, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर के साथ-साथ संरक्षा सलाहकारों ने संरक्षा सेमिनार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 44 लोगों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts