गरियाबंदछत्तीसगढ़

राजिम मेले से पहले गरियाबंद पुलिस की सख्ती, गुंडा व निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर दी चेतावनी

गरियाबंद (विश्व परिवार)। आगामी राजिम मेले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए गरियाबंद पुलिस ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में थाना क्षेत्र के गुंडा और निगरानी बदमाशों की विशेष जांच की गई।
इस अभियान के तहत चिन्हित बदमाशों को थाने तलब कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई और सख्त हिदायत दी गई कि मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक हरकत या अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था बिगाडऩे पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कुल 11 गुंडा बदमाशों और 9 निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और उन्हें चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि राजिम मेले के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत पडऩे पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts