रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट के पोस्टर का विमोचन

रायपुर (विश्व परिवार) क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CPL-T20) एवं छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग (CFCL) की ऐतिहासिक सफलता के बाद वीर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित की जा रही दो भव्य पेशेवर क्रिकेट प्रतियोगिताओं के पोस्टर का विमोचन रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच देती हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
आयोजक वीर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ क्रिकेट चैंपियंस लीग T20 में पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पंजीयन किया जायेगा, वहीं छत्तीसगढ़ प्रीमियर कॉर्पोरेट लीग CPCL-T20 में पेशेवर पृष्ठभूमि वाले क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम पंजीयन की व्यवस्था रहेगी। दोनों टूर्नामेंट के मुकाबले 21 मार्च से बिलासपुर, रायपुर एवं भिलाई में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। आयोजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ चैंपियंस लीग में पंजीकृत सभी खिलाड़ियों को ऑक्शन के माध्यम से टीमों में शामिल किया जायेगा, जिसमें खिलाड़ियों को प्लेटिनम, डायमंड, गोल्ड और सिल्वर श्रेणियों में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts