रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), रायपुर शाखा कार्यालय द्वारा दिनांक 29–30 जनवरी
2026 को रायपुर में Hot Rolled Steel Strip for Welded Tubes and Pipes – Specification (IS 10748 : 2004) पर आधारित दो दिवसीय कैप्सूल कोर्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीआईएस के IS 10748 : 2004 के लगभग सभी लाइसेंसधारकों की क्वालिटी पर्सोनल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख एस. के. गुप्ता द्वारा किया गया। श्री गुप्ता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा IS 10748 : 2004 मानक की समझ विकसित करने में इस प्रकार के कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला।
रायपुर शाखा कार्यालय के वैज्ञानिक-डी/संयुक्त निदेशक फालेन्द्र कुमार ने IS 10748 : 2024 से संबंधित भारतीय मानक, उसमें किए गए संशोधन, उत्पाद मैनुअल, स्कीम ऑफ इंस्पेक्शन एंड टेस्टिंग तथा विभिन्न परीक्षण विधियों पर विस्तार से जानकारी दी।
एनएमडीसी स्टील प्लांट के कार्यकारी गोपाल प्रसाद ने प्रासंगिक भारतीय मानकों की परीक्षण विधियों पर प्रस्तुति दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर विशेषज्ञों द्वारा दिए गए। कैप्सूल कोर्स के एक भाग के रूप में प्रतिभागियों को क्वालिटी इंटरनेशनल लैब, रायपुर का दौरा भी कराया गया। यह कैप्सूल कोर्स प्रतिभागियों को भारतीय मानकों की बेहतर समझ प्रदान करने तथा गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में उद्योग की क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल प्रयास रहा।





