छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से मिले पीसीसी चीफ दीपक बैज

  • तीन फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

रायपुर (विश्व परिवार)। आबकारी घोटाला में सेंट्रल जेल में बंद सुकमा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा से मिलने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे। यहां पर उन्होंने उनके स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों पर कुशल क्षेम पूछा।
सेंट्रल जेल रायपुर में मुलाकात करने के पश्चात पत्रकारों को बताया कि आबकारी घोटाला के मामले में कवासी लखमा जेल के अंदर हैं, उन्होंने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर तीन फरवरी को सुनवाई होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी। ज्ञात रहे आबकारी घोटाला मामले में सौम्य चौरसिया, अनिल टुटेजा, निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया गया है। ईडी के पश्चात ईओडब्ल्यू द्वारा चार्ज शीट प्रस्तुति की गई, जिसका सुनवाई चल रही है। इधर सौम्य चौरसिया को जमानत मिल गई है, वे पिछले दो वर्ष से अधिक समय तक जेल थी अब उसे नियमित जमानत मिल रही है।
धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए : बैज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि धान खरीदी की टोकन देने एवं लिमिट बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर हमने शासन से मांग की है, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केन्द्रीय बजट एक फरवरी को आने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट भी निराशाजनक होगा तथा छत्तीसगढ़ को इसमें कुछ नहीं मिलने वाला है।
ज्ञात रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न जिलों में धान खरीदी, मनरेगा बचाव, सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरना दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts