रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में हिट एवं रन के मामले बढ़ रहे हैं, रायपुर-बिलासपुर मार्ग में भूमिया के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से तीन लोग मृत हो गए तथा दो घायल हो गए हैं। घायलों का ईलाज अस्तपाल सिमगा में किया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात एक अज्ञात वाहन ने एक वाहन को ठोकर मार दी। यह वाहन सिमगा के पास रोड क्रांस करने जा रहा था, जिसके चलते घनाराम यदु सहित उनके दो अन्य साथियों की मौत हो गई तथा अन्य दो घायल हो गए। पुलिस द्वारा इनकी जांच की जा रही लेकिन अज्ञात वाहन का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि यह घटना चालकों के नशे में होने के कारण होता है। लेकिन अभी भी घटनाएं बढ़ रही हैं।
राजधानी में नाले के पास एक कार गिर गई, जिसके चलते कई घायल हो गए। राजधानी में इस समय हिट एवं रन के मामले बढ़ते जा रहे हैं।





