छत्तीसगढ़रायपुर

माार्निंग वाक करने वालो का सम्मान है, उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा

  • रेस्टोरेंट,होटल में घंटों समय बिताते हैँ और वाहन अव्यवस्थित ख़डी करते हैँ, उनसे शुल्क लेना जायज है
    आम नागरिकों की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है, मुनाफे के लिए क़तई नहीं
  • सुझाव एवं संवाद से काम करेंगे-महापौर
  • एमआईसी सदस्यों सहित तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव पहुंचीं महापौर ने प्रतिदिन मॉर्निग वाक करने वाले सैकड़ों लोगों को पार्किंग शुल्क से तत्काल दिलवाई पूर्ण राहत
  • छोटा सा योगदान नामिनल शुल्क शहर को व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा
  • हमारी निगम परिषद तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में मार्निग वाक करने वालों से कोई पार्किंग शुल्क नहीं लेगी, उसके बाद वाहन पार्किंग व्यवस्था यहाँ अस्त- व्यस्त रहने वाले सड़क यातायात की समस्या दूर कर
  • सड़क आवागमन दिन भर सुगम और सुव्यवस्थित बनाये रखेगी

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे राजधानी शहर रायपुर के तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव वाहन पार्किंग स्थल पहुंचीं और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम एमआईसी सदस्य सर्वश्री मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, अमर गिदवानी, पार्षद श्री प्रदीप वर्मा सहित उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू, जोन 3 कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, बाजार विभाग के श्री आकाश झा की उपस्थिति में वाहन पार्किंग व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर स्थल समीक्षा करते हुए प्रतिदिन सुबह सैकड़ों की संख्या में मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों से कोई भी वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लेने और इसका विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए कि मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में मार्निग वाक करने वाले किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि हमारी नगर निगम परिषद मरीन ड्राइव में मार्निग वाक पर आने वाले सैकड़ों नागरिकों से वाहन पार्किंग शुल्क नहीं लेगी और उन्हें इससे पूर्ण राहत देगी. उसके बाद दिन भर वाहन पार्किंग व्यवस्था यहाँ दिन भर रहने वाले अव्यवस्थित सड़क यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सहायक सिद्ध हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts