रायपुर (विश्व परिवार)। सीएम साय आज कोरबा और सरगुजा का दौरा करेंगे. वे दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना होंगे. ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2.25 बजे सीएम साय अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद शाम 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे.





