आरंग (विश्व परिवार)। इन दिनों नगर के स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यगण बरसात में एक पेड़ मां के नाम पर लगाए भाजपा मंडल व पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त संयोजन में कलई रोड में लगाए सैकड़ों पौधों की सिंचाई कर रहे हैं। फाऊंडेशन के सदस्यों ने बताया पानी के अभाव में कई पौधे मर चुके हैं और अनेकों पौधे मरने के कगार पर है। जिसके लिए फाउंडेशन के सदस्यों को पानी की व्यवस्था के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। वहां सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। जिसके काफी दूर से पाइप की व्यवस्था कर पौधों की सिंचाई किया जा रहा है। पौधे लगाने से अधिक पौधों की देखभाल करना जरूरी है।तभी पौधे लगाना सार्थक है।