मुंगेली 

मुंगेली में युवक–युवती परिचय एवं सोनार समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन

  • विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सोनार समाज को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

मुंगेली (विश्व परिवार)। मुंगेली नगर में सोनार समाज द्वारा युवक–युवती परिचय एवं सोनार समाज सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ महामाया के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनहरण लाल सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच संजीव कुमार सोनी , राष्ट्रीय युवा महासचिव  निखिल सोनी, सराफा संघ के प्रदेश अध्यक्ष  कमल सोनी, प्रदेश महिला अध्यक्ष निर्मला सोनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास सोनी जी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, तथा मुंगेली जिला सोनार समाज के अध्यक्ष संजय सोनी जी उपस्थित रहे।श्संजय सोनी, ध्रुव सोनी, दीपक सोनी, विकास सोनी, राजेश सोनी, पवन सोनी, राहुल सोनी, अतुल सोनी, सुमीत सोनी, अजय सोनी, राजा सोनी, धर्मेंद्र सोनी, मनोज सोनी (रायपुर)। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मंच संचालन अशोक सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जी ने कहा कि सोनार समाज एक ईमानदार, शिक्षित, संगठित एवं मेहनतकश समाज है, जो सदियों से सोना–चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं से आभूषण निर्माण कर आजीविका अर्जित करता आ रहा है। सोनार समाज द्वारा सभी धर्म एवं समुदायों के लोगों के विवाह एवं अन्य शुभ अवसरों हेतु आभूषण निर्माण किया जाना हमारी गौरवशाली परंपरा रही है।
उन्होंने समाज की मांग पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी ने सोनार समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सोनार समाज की महत्वपूर्ण भूमिका तथा स्व. जुलाराम स्वर्णकार, स्व. तुलाराम स्वर्णकार एवं स्व. छेदीलाल सोनी के योगदान का उल्लेख किया।इसके पश्चात अन्य जिलों से पधारे युवक–युवतियों का परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने अपना परिचय प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा माँ महामाया के कैलेंडर का विमोचन किया गया एवं मुंगेली जिला सोनार समाज के सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्वाति सोनी जी द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आभार प्रदर्शन संजय सोनी (अध्यक्ष, मुंगेली जिला सोनार समाज) द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में सोनार परिवारों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts