रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने रायपुर नगर निगम के जीई मार्ग के किनारे स्थित अनुपम गार्डन महावीर पार्क की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों से अनुपम गार्डन के विकास एवं सौंदर्गीकरण हेतु तैयार नये प्रस्तावो की जानकारी ली एवं जनहित में जनसुविधा हेतु नये विकास कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा में मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने संबंधित जोन 7 अधिकारियों को निर्देशित किया।
आयुक्त संबंधित मिश्रा ने जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत चौबे कालोनी करबला तालाब में जारी निर्माण और सौंदर्याकरण विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कार्यो को निरंतर गतिमान रखकर तेजी से मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश जोन 7 अधिकारियों को दिये। आयुक्त द्वारा करबला तालाब चौबे कालोनी एवं अनुपम गार्डन महावीर पार्क के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, अधीक्षण अभियंता इमरान खान, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, उपअभियंता अर्जिता दीवान, विक्रम सिंह ठाकुर सहित नगर निगम जोन 7 के अन्य संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति रही।







