छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर मंडल: रेल सुरक्षा और आधुनिकीकरण की ओर बढ़ते कदम

  • रायपुर मंडल में सिग्नल एवं टेलीकॉम मेंटेनर्स (अनुरक्षक) को विशेष संरक्षा टूल किट का वितरण

रायपुर (विश्व परिवार)। दिनांक 09 फरवरी, 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री दयानद द्वारा रायपुर स्टेशन पर सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर्स/ सिग्नल स्टाफ को विशेष टूल बैग सहित आधुनिक टूल किट वितरित की गईं। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रवि शंकर गोयल, मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री आकाश कुमार सहित संबंधित सुपरवाइजर, स्टाफ उपस्थित रहे । रेल यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की दिशा में रायपुर मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है । रायपुर मंडल में सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को आधुनिक और सुरक्षित काम के लिए विशेष टूल किट दी गई हैं ।
रेलवे की सिग्नल प्रणाली ट्रेनों के सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण है। इन प्रणालियों की देखरेख करने वाले कर्मचारी अक्सर फील्ड में कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। नई टूल किट से उन्हें एक ही बैग में सभी जरूरी और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे काम जल्दी, सुरक्षित और सही तरीके से किया जा सकेगा। यह विशेष टूल किट फ्रंटलाइन मेंटेनेंस स्टाफ की कार्यक्षमता को बढ़ाने, अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (RDSO) के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) के कार्यान्वयन और पूरे मंडल में कवच प्रणाली के रोलआउट जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को प्रभावी रूप से समर्थन देने के उद्देश्य से तैयार की गई हैं।
टूल किट की प्रमुख विशेषताएं 20+ आधुनिक उपकरण शामिल हैं, जैसे
इस किट को ‘ऑल-इन-वन’ समाधान के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें पारंपरिक और डिजिटल दोनों तरह के उपकरण शामिल हैं:
1. डिजिटल मल्टीमीटर और क्लैंप मीटर (Metravi/Fluke), अर्थ टेस्टर क्लैंप टाइप
2. ⁠केबल फॉल्ट लोकेटर,
3. ⁠सैमसंग टैबलेट (SMMS अपडेशन हेतु) ।
4. ⁠मैकेनिकल टूल्स,साइड कटिंग, नोज़ और कॉम्बिनेशन प्लायर, डबल एंड स्पैनर, स्क्रूड्राइवर सेट, वायर स्ट्रिपर। मेंटेनेंस टूल्स,सोल्डरिंग आयरन, ग्रीस गन, पॉइंट मशीन टूल किट.
5. MSDAC मेंटेनेंस किट, EI टूलकिट।
6. ⁠सुरक्षा उपकरण, स्टील टेप, हथौड़ा और विशेष पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE)।
सकारात्मक प्रभाव
1. त्वरित प्रतिक्रिया (MTTR): केबल फॉल्ट लोकेटर और डिजिटल टूल्स की मदद से तकनीकी खामियों को कम समय में ठीक किया जा सकेगा।
2. डिजिटल सशक्तिकरण: टैबलेट के माध्यम से SMMS (Signaling Maintenance Management System) पर रियल-टाइम डेटा अपडेशन संभव होगा, जिससे कागजी कार्रवाई कम होगी।
मेंटेनेंस कर्मियों को सभी आवश्यक एवं मानकीकृत टूल्स एवं डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता से ऑपरेशनल एफिशिएंसी, सेफ्टी तथा सिस्टम की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा। समस्या का जल्दी समाधान होगा किसी भी तकनीकी खराबी को कम समय में ठीक किया जा सकेगा। ज्यादा सुरक्षित ट्रेन संचालन बेहतर रखरखाव से सिग्नल सिस्टम और ज्यादा भरोसेमंद होगा। इन आधुनिक टूल किट्स से सिग्नल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और भरोसेमंद रेल सेवा मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts