रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अंकित आनंद वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, तथा सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के पद पर पदस्थ हैं। इसके अतिरिक्त वे अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं।





