छत्तीसगढ़रायपुर

होली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ से बिहार के लिए दुर्ग मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन की सुविधा

  • दुर्ग से मधुबनी एवं मधुबनी से दुर्ग के लिए होली स्पेशल की सुविधा

रायपुर (विश्व परिवार)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा होली पर्व के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं । इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 01 मार्च 2026 को एवं गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 02 मार्च 2026 को चलाई जा रही है।
ट्रेनों की समय सारणी उनके क्रमानुसार निम्न अनुसार है
(1) गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग -मधुबनी होली स्पेशल दुर्ग से 01 मार्च 2026 को दुर्ग से 00:30 बजे रवाना होकर रायपुर 01:20 बजे, बिलासपुर 03:30 बजे, चांपा 04:30 बजे, रायगढ़ 05:28 बजे, झारसुगुड़ा 07:15 बजे, राउरकेला 08:35 बजे, हटिया 12:10 बजे, रांची 12:30, मूरी 13.53 बजे, बोकारो स्टील सिटी 15:10 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 15:38 बजे, कतरासगढ़ 16:10 बजे, धनबाद जंक्शन 17:00 बजे, चितरंजन 18:24 बजे, मधुपुर 19:30 बजे, जसीडीह जंक्शन 20:25 बजे, झाझा 22:10 बजे, क्यूल 22:48 बजे, बरौनी 00.40 बजे, समस्तीपुर 02:15 बजे, दरभंगा 3:15 बजे, सकरी 03:53 बजे, मधुबनी 4:45 बजे सुबह दिनांक 2 मार्च 2026 को पहुंचेगी।
(2) गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से 02 मार्च 2026 को 06:15 बजे रवाना होकर सकरी 06:30 बजे, दरभंगा 07:20 बजे, समस्तीपुर 08:40 बजे, बरौनी 10:00 बजे, क्यूल 12:00 बजे, झाझा 13:55 बजे, जसीडीह जंक्शन 14:31 बजे, मधुपुर 15:08 बजे, चितरंजन 16:05 बजे, धनबाद 18:20 बजे, कतरासगढ़ 19:05 बजे, चंद्रपुरा जंक्शन 20 40 बजे, बोकारो स्टील सिटी 21:35 बजे, मूरी 22:32 बजे, रांची 00: 02 बजे, हटिया 00:25 बजे, राउरकेला 03:18 बजे, झारसुगुड़ा 05:15 बजे, रायगढ़ 07:08 बजे, चांपा 8:39 बजे, बिलासपुर 9:50 बजे, रायपुर 11:40 बजे, दुर्ग 12:45 बजे, दिनांक 3 मार्च 2026 को पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 05 जनरल कोच, 09 स्लीपर कोच, 02 एसी थ्री कोच सहित कुल 18 कोच रहेंगे।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इन ट्रेनों का लाभ उठाएँ एवं यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts