- झूलेलाल चौक नहर पारा में सड़क डामरीकरण कार्य कर शुभारंभ, महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड ने एमआईसी सदस्यों, पार्षद सहित करके नागरिको सहित दी शानदार सौगात, सडक निर्माण के दौरान ढाल का विशेष ध्यान रखने दिये निर्देश
रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदो की अनुशंसा से शीघ्र वार्डो के विभिन्न प्रमुख मार्गों में 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत ढाई करोड रू. की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण के नये विकास कार्य करवाकर विभिन्न प्रमुख मार्गो को यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाया जायेगा।
आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, निगम राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद कृतिका जैन, पुष्पा रोहित साहू, कैलाश बेहरा, पूर्व पार्षद भावेश पिथालिया, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुभाष अग्रवाल, महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, आमजनों सहित नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, नगर निगम अधीक्षण अभियंता इमरान खान, जोन 2 कार्यपालन अभियंता पी.डी घृतलहरे एवं अन्य संबंधित अभियंताओं की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत नहर पारा झूलेलाल चौक में रोड टारींग मशीन के समक्ष श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर सडक डामरीकरण के नये विकास कार्यों को भूमिपूजन करते हुए शुभारंभ किया।
महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर और अधीक्षण अभियंता को तत्काल संबंधित स्वीकृत मार्गों में सडक डामरीकरण के नये विकास कार्य प्रारंभ करवाकर शीघ्र सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनउपयोग हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। अधिकारियों को सडक डामरीकरण के नये विकास कार्य करवाने के दौरान सड़क की ढाल का विशेष ध्यान रखने महापौर और सभापति ने निर्देशित किया ताकि सड़क किनारे निकास सुगमता से कायम हो सके और लंबे समय तक नये सड़क डामरीकरण कार्यों का वांछित लाभ नागरिको को प्राप्त हो सके।






