छत्तीसगढ़रायपुर

12 फरवरी के भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, प्रदेश इकाइयों को एकजुटता दिखाने के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल (भारत बंद) के समर्थन में प्रदेश भर की पार्टी इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी जिला, शहर, नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों तथा मोर्चा-संगठनों को पत्र भेजकर आंदोलन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया है।
जारी पत्र के मुताबिक, देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न किसान संगठनों के समर्थन से 12 फरवरी 2026 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसमें श्रमिकों से जुड़े मुद्दों, श्रम कानूनों में बदलाव, आर्थिक नीतियों और रोजगार सुरक्षा जैसे विषयों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराने की बात कही गई है।
प्रदेश कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस दिन शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन के साथ खड़े होकर मजदूरों और किसानों के मुद्दों पर आवाज बुलंद करें। पार्टी ने इसे सामाजिक न्याय, सम्मान और श्रमिक हितों से जुड़ा विषय बताते हुए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पार्टी के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है, ताकि प्रदेश स्तर से लेकर स्थानीय इकाइयों तक समन्वय बना रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts