रायपुर (विश्व परिवार)। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। 2026-2028 कार्यकाल के लिए होने वाले इस चुनाव में कुल 17 पदों पर 61 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह से ही अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष पद पर टिकी हैं, जहां 7 दावेदारों के बीच सीधी और कांटे की टक्कर है। वहीं उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद पर 4 उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इसके अलावा सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए भी कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। देर शाम तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।





