छत्तीसगढ़रायपुर

शैलेष अग्रवाल एवं अजय देवांगन छत्तीसगढ़ चेम्बर के ”मंत्री” मनोनीत

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने चेम्बर के कार्य में सहयोग करने एवं गतिशील बनाने के लिये चेम्बर में पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए शैलेष अग्रवाल (रसोई पात्र भंडार, रायपुर) एवं अजय देवांगन (अजय मेटल स्टोर्स, रायपुर) को ”मंत्री” पद पर मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने उपरोक्त मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह उम्मीद की है कि सभी पदाधिकारी प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर को एक नयी ऊचांईयों पर लेकर जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts