छत्तीसगढ़रायपुर

वैलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर में वैलेंटाइन डे को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर पार्क, मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुरुष और महिला पुलिसकर्मी संयुक्त रूप से ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।
पिछले वर्ष क्रिसमस के दौरान मैग्नेटो मॉल में हुई अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। शहर के ऊर्जा पार्क, सिटी सेंटर मॉल, जोरा मॉल, गांधी उद्यान, मोतीबाग, निगम गार्डन, कलेक्ट्रेट परिसर और प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, छेड़छाड़ या जबरन हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई संगठन या समूह युवाओं को अनावश्यक रूप से परेशान करता है, तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts