- 22 फरवरी को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, बजरंग दल ने किया था विरोध
रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी में बजरंग दल के विरोध के चलते एक्टर सनी लियोनी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी को आयोजित किया जाना था।
आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सनी लियोनी का कार्यक्रम राजधानी में 22 फरवरी को होना था, जिसके लिए खुद सनी लियोनी ने वीडियो जारी कर इस कार्यक्रम प्रमोशन किया था। विदेशी से आयी यह अभिनेत्री इस समय कई हिन्दी फिल्मों आई है, अपनी व्यक्तिगत जीवन को लेकर वे काफी चर्चा में हैं। इस कार्यक्रम का बजरंग दल और सनातन धर्म के लेागों ने कड़ा विरोध किया था। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को भी इसको लेकर ज्ञापन दिया गया था, जिसके चलते यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सुफी गायक के लिए रखा गया है, इसलिए यह कार्यक्रम होगा, जिसमें जिन लोगों ने पास खरीदी था उन्हें वापस नहीं किया जाएगा बल्कि कार्यक्रम में शामिल दिया जाएगा। इसलिए अब इन टिकटो की बिक्री अथवा पास वापस नहीं किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्ववत् होगा, जिसमें सन्नी लियोनी नहीं आएगी।





