गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद के आदिवासी छात्रावास में बड़ा हादसा, गर्म दाल गिरने से 2 छात्र झुलसे

गरियाबंद (विश्व परिवार)। जिले के मदनपुर में संचालित आदिवासी छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही से 2 छात्रों के झुलसने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि ऐसी गंभीर मामले पर त्वरित कार्रवाई के बजाए जवाबदारों द्वारा लीपापोती करने की बात भी समाने आ रही है। रसोइयों के रहते किन परिस्थितियों में छात्र झुलस गए यह अब एक पहली बना हुआ है क्योंकि घटना की जानकारी विभाग के आला अफसरों को होने के बाद भी मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।
इस तरह हुआ हादसा
यह घटना 19 सितम्बर की है, जब भूख लगने पर 9वीं में पढ़ने वाले छात्र ओंकार ध्रुव और मुरली रसोई कक्ष में रखे दाल की कूकर को खोलते वक्त हादसे का शिकार हो गए। गर्म दाल के गिरने से छात्रों के हाथ, पाव और चेहरा झुलस गया।
छात्र परीक्षा से हुए वंचित
छात्रों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दिए बगैर उन्हें गुपचुप बेड रेस्ट कराया जाता रहा। इसके चलते छात्रों को त्रैमासिक परीक्षा से भी वंचित रहना पड़ गया।
लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग
घायल छात्रों ने जब पालकों को फोन कर घटना की सूचना दिया, तब मामला सामने आया। अब दोनों छात्रों का इलाज परिजन अपने घर में रखकर करा रहे हैं। पीड़ित के पिता ने लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts