छत्तीसगढ़बीजापुर

सुरक्षा बलों ने 4 नक्सल स्मारकों को किया ध्वस्त

बीजापुर (विश्व परिवार)। सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्यवाही में थाना फरसेगढ़ एवं थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत निर्मित कुल 04 अवैध माओवादी स्मारकों को किया गया ध्वस्त। एफओबी पील्लूर केरिपु 214 वाहिनी के द्वारा अभियान के दौरान नीलमडग़ु के जंगल में निर्मित 15 फिट ऊँचे अवैध माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।
थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 153 वाहिनी के बल द्वारा अभियान के दौरान पेद्दागेलुर एवं कोत्तागुड़ा के जंगल में निर्मित 03 नग अवैध माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।
विदित हो कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन एवं क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास की स्थापना के उद्देश्य से सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों द्वारा निर्मित सभी प्रतीकात्मक ढाँचों, हिंसा के चिन्हों तथा भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले अवशेषों को क्रमबद्ध रूप से समाप्त किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts