बिलासपुर (विश्व परिवार)। एलायंस एयर इंडिया द्वारा अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली के लिए एटीआर 72 का 29 मार्च से संचालन संभावित है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसे सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित किया जाएगा। विदित हो कि, रायपुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए फ्लाइटबिग कंपनी की 19 सीटर यात्री विमान का संचालन शुरू किया गया था, मगर विमान कंपनी से अनुबंध समाप्त होने के बाद से यह बंद है। अब बड़ी सौगात के रूप में अंबिकापुर-बिलासपुर-दिल्ली के लिए एटीआर 72 की मंजूरी मिल गई है।
सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को भरेगी उड़ान
फ्लाइट शेड्यूल: फ्लाइट नंबर 96613 दिल्ली से बिलासपुर के लिए सुबह 7:50 बजे छूटेगी और 10:25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट नंबर फ्लाइट नंबर 96613 10:50 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए छुटेगी और 11:40 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा पहुंचेगी।इसके बाद फ्लाइट नंबर 91714 अंबिकापुर से दिल्ली के लिए 12:05 बजे छूटेगी और 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार फ्लाइट नंबर 91713 सुबह 7:50 बजे से दिल्ली से अंबिकापुर के लिए छुटेगी और 10: 25 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट नंबर 91614 10:50 बजे अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए उड़ान भर 11:40 बजे पहुंचेगी और फ्लाइट नंबर 91614 12:05 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।




