छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर (विश्व परिवार)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायल युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था। पारिवारिक विवाद को इस घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से उससे अलग रह रही थी।
इसके अलावा, युवक के शराब के नशे में अक्सर विवाद करने की बात भी सामने आई है। यह भी जानकारी मिली है कि वह पिछले एक महीने से काम पर नहीं जा रहा था और घटना के समय भी उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts