कांकेरछत्तीसगढ़

2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण,कुछ और के आने की भी उम्मीद

  • आईजी सुंदरराज पी की अपील बचें हुए नक्सली लौट आएं मुख्य धारा में

कांकेर (विश्व परिवार)। कांकेर जिला अंतर्गत एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी के माओवादी कैडर डीवीसीएम मल्लेश तथा पार्टी सदस्य रानू पोडियाम ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
एसपी कांकेर निखिल राखेचा ने बताया कि गत दिनों में डीवीसीएम मल्लेश तथा पार्टी सदस्य रानू पोडियाम ने कांकेर पुलिस और बीएसएफ सुरक्षा बलों से आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास के लिए संपर्क कर उनके पास पहुँचे द्य
डीवीसीएम मल्लेश तथा पार्टी सदस्य रानू पोडियाम द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रयास जारी हैं। डीवीसीएम मल्लेश तथा पार्टी सदस्य रानू पोडियाम के सामाजिक मुख्यधारा में पुन:एकीकरण तथा हथियारों के औपचारिक रूप से सुपुर्दगी इत्यादि कार्रवाई संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आयोजित किया जाएगा।
आईजी बस्तर सुन्दरराज पट्टलिंगम ने एक बार फिर माओवादी कैडरों से हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील दोहराई। उन्होंने कहा कि जो कैडर शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आगे आएंगे, उन्हें पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर पिछले 24 महीनों में 2400 से अधिक माओवादी कैडर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts