छत्तीसगढ़रायपुर

ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम पुलिस सूची में नहीं होने पर भूपेश ने जताई नाराजगी

  • गृहमंत्री ने कहा कि हत्या और तस्करी के मामले में आई गिरावट
  • नक्सली पुनर्वास नीति का पालन किया जा रहा -गृहमंत्री

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में आज ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम नशीली दवा आपूर्तिकर्ताओं में पुलिस की सूची में नाम नहीं होने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सदस्य भूपेश बघेल ने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम मीडिया में सुर्खियों में आया था लेकिन अब उनका नाम सूची में नहीं होने से आश्चर्य व्याप्त है। गृहमंत्री ने कहा कि हम नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वालों में कठोर कार्रवाई कर रहे है इस पूरे मामले को लेकर सरकार गंभीर है। विस में आज पहले प्रश्र के दौरान ही भूपेश बघेल ने सरकार को बढ़ती हत्या फिरौती तथा नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम पुलिस की तस्कर सूची में नहीं है इसलिए पूरा मामला संदिग्ध है। गृहमंत्री ने पंकज साहू की मौत के मामले में कहा कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मांगी गई है गृहमंत्री ने हत्या तथा तस्करी के मामले में कमी को लेकर सदन में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हत्या जैसे अपराध में तीन प्रतिशत की कमी आई है।
विक्रम मंडावी ने नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत आवास देने की मांग की
प्रश्रकाल के दौरान कांग्रेस के विक्रम मंडावी ने गृहमंत्री से नक्सली पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को अभी तक कितनी राशि दी तथा सरकार इस पूरे मामले को लेकर आवास सहित अन्य लाभ दे रही है। इसको लेकर प्रश्र पूछा। विजय शर्मा ने बताया कि राज्य में कुल 39 करोड़ स्वीकृत किये गये है जिनमें से पांच करोड़ 64 लाख की राशि वितरित की गई है उन्होंने कहा कि अलग अलग कैडर वर्ग के लिए अलग अलग राशि प्रदान की जाती है। इसलिए हम इसे शीघ्र प्रदान करेंगे। हमारा उद्देश्य छग को नक्सलमुक्त करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts