छत्तीसगढ़रायपुर

20 करोड़ की महंगी मशीन मेकाहारा में पड़ी लावारिस, अजय चंद्राकर ने घेरा स्वास्थ्य मंत्री को

  • वित्तीय अनुमति नहीं मिलने पर चल रही इसकी जांच -स्वास्थ्य मंत्री
  • किसके कार्यकाल में खरीदी हुई जिससे वास्तविक स्थिति पता चल जाएगी महंत ने कसा तंज

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में आज पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध मेकाहारा में 20 करोड़ की लागत से लावारिस पड़ी मशीन को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामलाल जायसवाल को घेरा। स्वास्थ्यमंत्री जायसवाल ने जवाब देते हुए कहा कि यह मशीन बिना वित्तीय स्वीकृति के खरीदी की गई थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने तंज कसते हुए कहा कि यह मशीन किसके कार्यकाल में खरीदी की गईथी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट करने पर सही जानकारी मिल जाएगी।
विस में आज प्रश्रकाल के दौरान भाजपा के अजय चंद्राकर ने अपने ही दल के मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से पूछा की मेकाहारा का सेटअप नेशनल मेडिकल ऑफ कौंसिल की स्टैडर्ड के अनुरूप बना है अथवा आपका निजी सेटअप है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के सभी मेडिकल कॉलेज एनएम सी के स्टैडर्ड के आधार पर चलते है। मेरा कोई स्टैडर्ड नहीं है। पूरक प्रश्र के माध्यम से अजय चंद्राकर ने 20करोड़ की लागत से दो मशीन खरीदी का मामला उठाया और उन्होंने कहा कि इस मशीन का उपयोग अभी तक नहीं किया गया है यह मशीन अभी तक पड़ी हुई है।
सदन में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने बताया कि यहां पर जो मशीन का जिक्र माननीय सदस्य कर रहे है वह बिना वित्तीय अनुमति के खरीदी की गई है। इसकी जांच चल रही है। इसलिए इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
प्रश्रकाल के अंतिम समय में पूछे गये प्रश्र में अजय चंद्राकर ने कहा कि 20 करोड़ के मशीन का सही उपयोग होना चाहिए। सभापति धरमलाल कौशिक ने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। संक्षिप्त एवं सारगर्भित प्रश्र पूछे। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसा कि यह मशीन किसके समय पर खरीदी गई। इसे स्पष्ट कर दे तो वास्तविक स्थिति पता चल जाएगा। विपक्ष ने कहा कि प्रश्र कर्ता की ही भूमिका संदिग्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts