- घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला
नई दिल्ली (विश्व परिवार)। गृहमंत्री शाह ने कहा कि घुसपैठ को भारत से बाहर निकालेंगे। केदारनाथ से कन्या कुमारी तक, राहुल बाबा को जितना विरोध करना है करें। उन्हें हर चीज में नकारात्मक दिखती है। नौ साल में भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। देश से तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त किया। समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य है जनसांख्यिकीय में अप्राकृतिक वृद्धि को रोकने का काम यूसीसी करेगा। हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह कमेटी काम करेंगे। शाह ने कहा कि कांग्रेस से हिसाब मांगना चाहिए। 2014 से 2016 पूंजी निवेश का। एक लाख 87 हजार करोड़ मोदी सरकार ने दिए। 12 हजार करोड़ केदारनाथ बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री, दिल्ली-देहरादून, 30 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया। 2009 से 2014 तक राज्य का औसत बजट 187 करोड़ था, नौ साल में भाजपा सरकार ने चार हजार 770 करोड़ का बजट पहुंचा। प्रतिव्यक्ति 2014 एक लाख 25 हजार रुपये से बढ़ा कर 2.73 लाख किया। जीएसडीपी 3.50 लाख करोड़ किया। भ्रष्टाचार व उत्तराखंड का निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस है। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई। उत्तराखंड को कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में बिखरी चुकी है। संसद में हो हल्ला करती है। संसद न चलाने की नीति बनाई है। 2027 में त्रिवेंद्र सिंह व धामी सरकार ने उत्तराखंड की सेवा की है। तीसरी मौका दें। देवभूमि को एक नंबर पर ले जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया। इसके बाद गृह मंत्री हरिद्वार पहुंचे।





