रायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘2050 हेल्थकेयर’ ने 70 महिलाओं को सम्मानित किया

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के अग्रोहा कॉलोनी चंगोराभाठा स्थित 2050 हेल्थकेयर सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने केंद्र की 70 डॉक्टर्स, नर्सेस एवं स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्र के स्टेट हेड प्रीतिरंजन मोहंती, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुनिता चन्सौरिया, डॉ. उज्जवल तमेर एवं एंटरप्रेन्योर नेहा गुप्ता की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेट हेड मोहंती ने कहा कि नर्सिंग एवं हेल्थकेयर के क्षेत्र में 80% महिलाकर्मी कार्य करती है जिनमे से 29% डॉक्टर्स एवं प्रबंधकीय पदों पर पदस्थ है।
इस अवसर पर मैनेजर अरिहंत जैन ने बताया कि राजधानी रायपुर में ‘2050 हेल्थकेयर केंद्र’ विगत 5 वर्षों से कार्यरत है जिसके अंतर्गत रिहैबिलिटेशन एवं होम हेल्थ केयर के द्वारा न्यूरो, कैंसर, ऑर्थोपेडिक एवं अन्य रोगियों को उत्कृष्ट सेवायें प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में क्लीनिकल हेड डॉ. संगीता भट्टाचार्याजी, डॉ. भानुप्रिया, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अमित कन्नोजे, डॉ. स्वाति सिंह, हेमलता साहू, पद्मा शर्मा, वरिष्ठ डॉक्टर्स, फिजियोथेरेपिस्टस, नर्सेज एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts