छत्तीसगढ़रायपुर

फर्जी MG एजेंसी से लेकर Crypto निवेश तक ठगी, रायपुर में दो मामलों में 47 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का दो मामला सामने आया है। एक ओर जहां MG मोटर्स की फर्जी एजेंसी के नाम पर 21.45 लाख की ठगी की गई, तो वहीं दूसरी ओर Crypto Currency में निवेश के नाम पर डॉक्टर से 25.66 लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन देखकर आवेदन करना पड़ा महंगा
पहला मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक पीड़ित को फेसबुक पर एजेंसी के लिए विज्ञापन देखकर आवेदन करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने खुद को एमजी मोटर्स का कर्मचारी बताया और पंजीयन के नाम पर 2.95 लाख रुपये जमा कराए।
इस तरह हुआ ठगी का खुलासा
इतना ही नहीं इसके बाद सुरक्षा राशि के नाम पर 18.50 लाख रुपये की वसूली की गई। इस तरह कुल 21 लाख 45 हजार 700 रुपये की ठगी की गई। वहीं 12 MG कारें देने का झांसा देकर जब 20 प्रतिशत रकम और मांगी गई, तब पीड़ित को ठगी का ऐहसास हुआ। इसके बाद उसने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने भी जांच शुरु कर दी है।
Crypto Currency में निवेश के नाम पर ठगी
दूसरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां Crypto Currency में निवेश के नाम पर डॉक्टर से लाखों रुपए की ठगी की गई है। सबसे पहले डॉक्टर को एक युवती ने फेसबुक पर Crypto में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और फिर ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर पंजीयन कराया।
इस तरह हुआ ठगी का खुलासा
शुरुआत में मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर बाद में अलग-अलग बैंक खातों और UPI से 25.66 लाख रुपये जमा कराए। इतना ही नहीं इसके बाद वेरिफिकेशन चैनल फीस के नाम पर भी रकम मांगी गई। वहीं जब RBI की गाइडलाइन बताकर फर्जी पत्र भेजा गया तब डॉक्टर को ठगी का ऐहसास हुआ।
अपराध दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ठगी का ऐहसास होते ही डॉक्टर ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर इसकी सूचना दी, जिसके बाद आजाद चौक थाने में रेशमी गुप्ता और सुरेश चौहान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts